रायपुर पहुंचे सचिन पायलट: कहा- धर्म के आड़ में राजनीति कर रही बीजेपी, इमोशनल मुद्दों पर वोट लेना उसकी परंपरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट आज गुरुवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक कुल 11 जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट आज गुरुवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक कुल 11 जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए। अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। भावनात्मक मुद्दों के आड़ में वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है। कोई कभी भी मंदिर जा सकता है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिकरण हो रहा है, उसे कांग्रेस ने गलत माना है।
#WATCH रायपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए। अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन भाजपा इसपर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। भावनात्मक… pic.twitter.com/HZBSrPDnoP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2024विज्ञापन
लेंगे प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक
उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को जीतने की कोशिश करेंगे। दोपहर 3 बजे वो राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की विस्तारित बैठक लेंगे। इसके साथ ही शाम पांच बजे पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन 12 जनवरी को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।
बता दें कि आगामी महीनों लोकसभा चुनाव होना है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से दो सीट कांग्रेस के पास है। बाकी 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। अब आने वाले दिनों में देखा जाएगा कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी बदलने पर कांग्रेस को कितना लाभ मिलता है। इसके साथ ही प्रभारी पायलट के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कितने लोकसभा सीट पर कब्जा जमा पाती है।