फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh son kills father for not giving money for liquor

Bhilai: पुजारी ने शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो बेटे ने मार डाला; डंडे से पीटा, सिर पर पटक दी सीमेंट की बोरी

Thu, 20 Oct 2022 10:00 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 10:00 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर उसका पिता से विवाद भी होता था। 

विज्ञापन
chhattisgarh son kills father for not giving money for liquor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक ने अपने पुजारी पिता को पीट-पीट कर मार डाला। आरोपी ने पिता को जमकर डंडे से पीटा और फिर सीमेंट से भरी बोरी उनके सिर पर पटक दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


बड़ा भाई पहुंचा तो पिता को पीटते देखा
जानकारी के मुताबिक, गंजपारा के पार्ड-7 निवासी ज्ञानेश्वर पांडेय (55) अपने दो बेटों हरिशंकर और श्रीराम के साथ रहते थे। बड़ा बेटा हरिशंकर पांडेय अपने पिता की तरह ही पुरोहित रोशन जोशी के साथ पूजा-पाठ का काम करता है। वह शाम को रोशन जोशी के घर के पास खड़ा था, तभी खबर मिली कि पिता को श्रीराम बेरहमी से पीट रहा था। इस पर वह भागकर घर पहुंचा। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान तोड़ा दम
हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि श्रीराम डंडे से पिता को बुरी तरह पीट रहा था। इससे पहले कि उसे रोक पाते उसने पिता का सिर दीवार और आंगन पर पटक दिया। इसके चलते वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद सीमेंट की बोरी उठाकर उनके सिर पर पटक दी। पिता की स्थिति देख उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, पर पिता ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed