{"_id":"613a907db9c705353b7bb0fb","slug":"chhattisgarh-son-including-husband-and-wife-killed-in-attack-by-wild-elephants-in-surguja-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति-पत्नी समेत बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति-पत्नी समेत बेटे की मौत
Fri, 10 Sep 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोरबा
एजेंसी, कोरबा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:23 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कुन्नी गांव निवासी गौतम दास का परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तभी उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया। जिसके बाद वह सब हाथियों से डरकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन हाथियों ने परिवार को कुचल दिया। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति, पत्नी और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर गांव के करीब बुधवार को जंगली हाथियों के हमले में गौतम दास (30), पत्नी रीना दास (28) और उनके चार वर्षीय पुत्र युवराज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुन्नी गांव निवासी गौतम दास अपने परिवार के साथ स्कूटी से उदयपुर गांव गया था। स्कूटी से उदयपुर गांव जाने के बाद वहां से वापसी के दौरान जब परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तब उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया।
विज्ञापन
हाथियों को देखकर दास परिवार भागने की कोशिश करने लगा लेकिन हाथियों ने परिवार को कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने क्षेत्र के गांवों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है।