फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh shop burnt for not giving borrowed cigarette cold drink

Chhattisgarh: उधार सिगरेट कोल्ड ड्रिंक न देने पर फूंकी दुकान, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tue, 27 Dec 2022 01:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 01:45 AM IST
सार

निराला नगर में रहने वाले आशीष कछुवाहा महाकाल स्मोकिंग टी स्टाल के नाम से ठेला चलाता है, जहां दो युवक पहुंचे और उधार में कोल्ड-ड्रिंक और सिगरेट की मांग करने लगे। दुकानदार ने उधारी देने से उन्हें मना किया, इसी दौरान एक युवक ने कांच के बने हुए दुकान के काउंटर को मुक्का मारकर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh shop burnt for not giving borrowed cigarette cold drink
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर बस स्टैंड स्थित पान दुकान में दो युवकों ने उधार में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट नहीं मिलने पर काउंटर तोड़कर आग लगा दी थी, जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।

विज्ञापन


दरअसल, तारबहार थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया की बस स्टैंड के अंदर ही निराला नगर में रहने वाले आशीष कछुवाहा महाकाल स्मोकिंग टी स्टाल के नाम से ठेला चलाता है, जहां दो युवक पहुंचे और उधार में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट की मांग करने लगे। दुकानदार ने उधारी देने से उन्हें मना किया, इसी दौरान एक युवक ने कांच के बने हुए दुकान के काउंटर को मुक्का मारकर तोड़ दिया। इस पर आशीष डर के मारे ठेला बंदकर अपने घर चला गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आसपास के लोगों ने करीब 11 बजे के आसपास आशीष को फोन कर बताया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। आशीष व मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना तारबाहर थाना और दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन ठेले का सभी समान जलकर खाक हो गया। आरोपी का नाम पता चलने पर तारबाहर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आरोपी निखिल ने बताया की वो और उसके ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर ठेले के चारों तरफ उसे डालकर आग लगाई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed