{"_id":"5ee89b218ebc3e4330113524","slug":"chhattisgarh-security-force-solider-commits-suicide-investigation-into-the-case-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बल के जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बल के जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच जारी
Tue, 16 Jun 2020 03:42 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा शिविर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हवलदार अब्दुल शाहिद ने बीती रात खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बीती रात जब शाहिद अपने शिविर में था तब वहां अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जवान जब शाहिद के कमरे में पहुंचे तब वह खून से लथपथ थे। उन्होंने बताया कि शिविर में तैनात जवानों और अधिकारियों ने शाहिद को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहिद उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे तथा शांत रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि हवलदार शाहिद ने अपनी जान क्यों ली है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन