{"_id":"5ee13aca8d87f33c8b26ff10","slug":"chhattisgarh-rs-1-13-crore-recovered-in-car-during-checking-police-is-investigating-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए 1.13 करोड़ रुपये, नकद के साथ पकड़े गए दो शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए 1.13 करोड़ रुपये, नकद के साथ पकड़े गए दो शख्स
Thu, 11 Jun 2020 01:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : एएनआई
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक कार से पुलिस को 1.13 करोड़ रुपये बरामद हुए। इन रुपयों को दो शख्स कार में छिपा कर ले जा रहे थे। दरअसल पुलिस की तरफ से बताया गया है कि बुधवार को जब इन दो व्यक्तियों से इन रुपयों को लेकर सवाल किया गया तो उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इसके बाद पुलिस ने इन रुपयों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले 30 साल के प्रतीक छापड़िया और 28 वर्षीय सुरेंद्र सोना महासमुंद से रायपुर गाड़ी में आ रहे थे। इस दौरान उन्हें सीमा पर स्थित जांच चौकी पर पकड़ा गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो कार में 1,12,99,200 रुपये मिले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ही व्यक्तियों ने इन रुपयो को कार में छिपा कर रखा था। इसके बाद पुलिस की तरफ से किए गए सवाल का ये दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन लोगों के पास इतने रुपये आए कहां से।
विज्ञापन