फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh rice attracted attention of Uzbekistan scientists: Agreement signed between IGKV-Denau Institute

छत्तीसगढ़ के धान ने खींचा उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों का ध्यान: IGKV और डेनाऊ इंस्टीट्यूट के बीच हुआ समझौता

Fri, 22 Aug 2025 01:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धान की अनूठी विविधता और खेती तकनीक से प्रभावित होकर उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ शिक्षा और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh rice attracted attention of Uzbekistan scientists: Agreement signed between IGKV-Denau Institute
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और डेनाऊ इंस्टीट्यूट उज्बेकिस्तान के बीच समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धान की अनूठी विविधता और खेती तकनीक से प्रभावित होकर उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ शिक्षा और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन


रायपुर में आयोजित “कृषि में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग” संगोष्ठी में दोनों संस्थानों के बीच समझौता पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। इसके तहत कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण, औषधीय पौधों का उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, जैव प्रौद्योगिकी और उद्यमिता विकास जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान होंगे।
विज्ञापन


समझौते से छात्रों और वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और रिसर्च के अवसर मिलेंगे। उज्बेकिस्तान के रेक्टर प्रो. ओयबेक रोज़िव ने कहा कि उनका संस्थान पहले से ही 7 देशों के साथ सहयोग कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ भी इसमें शामिल हो गया है। उन्होंने रायपुर के विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को उज्बेकिस्तान आने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed