{"_id":"695f391b854e0fd3220a07be","slug":"chhattisgarh-reels-under-severe-cold-and-fog-cold-wave-alert-issued-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में छत्तीसगढ़, शीतलहर का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में छत्तीसगढ़, शीतलहर का अलर्ट जारी
Thu, 08 Jan 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:27 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम स्तर है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के लिए 8 और 9 जनवरी को शीतलहर को लेकर सतर्कता अलर्ट जारी किया है। लोगों से सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अम्बिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर पेंड्रारोड में 7.6, दुर्ग में 8.0, जगदलपुर में 8.4 और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर साफ दिखाई दिया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन प्रदेश के लिए और अधिक ठंडे रह सकते हैं। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। रायपुर शहर में 8 जनवरी को भी सुबह धुंध छाने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 27 और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।