{"_id":"6905c1531383c39b66057e2d","slug":"chhattisgarh-rajat-mahotsav-2025-head-constable-dies-while-on-duty-at-pm-modi-s-event-in-raipur-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025: रायपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025: रायपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत
Sat, 01 Nov 2025 01:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:44 PM IST
सार
रायपुर पुलिस लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेंस पन्ना (51) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर उनकी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पुलिस लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेंस पन्ना (51) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर उनकी ड्यूटी लगी थी।
ड्यूटी के बीच अचानक तबीयत खराब होने पर साथियों ने तुरंत उन्हें पुलिस लाइन के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब आधे घंटे तक उपचार चलने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फुलजेंस पन्ना मूल रूप से कांकेर जिले में पदस्थ थे। फिलहाल रायपुर पुलिस लाइन में रिजर्व बल के तहत उनकी ड्यूटी चल रही थी। सहकर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से विभाग में सेवा दे रहे थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।