फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh-raipur-working-wearing-helmet

सरकारी दफ्तर में हो रहा हेलमेट पहनकर काम

Thu, 07 Aug 2014 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh-raipur-working-wearing-helmet
यह तस्वीर है छत्तीसगढ़ की राजधानी के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक कक्ष की। लगभग 34 साल पुराना भवन बेहद जर्जर हो चुका है। कभी छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है तो कभी पानी टपकता है। ऐसे में सहायक प्रबंधक सुनील बघेल हेलमेट पहनकर यहां का कामकाज निपटाते हैं।
विज्ञापन


सीजीखबर के अनुसार यहां से सालाना करोड़ों रुपये का कर्ज जारी होता है और इसके लिए लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी बात भी नहीं की इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को न हो। उनको समय समय पर अवगत कराने के बाद भी जान जोखिम में डाल यहां के कर्मियों को नौकरी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक सुनील बघेल कहते हैं कि यहां की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। सुधार के लिए अधिकारियों को कह चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मैं जहां बैठता हूं, वहां की छत का प्लास्टर कभी भी गिर सकता है। बारिश होने पर पानी टपकता है। इस वजह से मुझे हेलमेट पहनकर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक पीके शुक्ला कहते हैं कि बिल्डिंग 1979-80 में बनी है। अब पुरानी हो गई है। तत्काल सुधार के लिए लिखता हूं, बारिश खत्म होते ही मेंटेनेंस का काम होगा। बहरहाल विभाग के कर्मी दहशत के साये में आज भी काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed