{"_id":"3d79bc37d01559cbce0e5ea95c129c1f","slug":"chhattisgarh-raipur-jaundice-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया का प्रकोप जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया का प्रकोप जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 07 May 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। राज्य में अब तक 22 मौंते हो चुकी हैं लेकिन सरकारी आंकड़े इन मौतों की संख्या 6 ही बता रही है।
विज्ञापन
संचालनालय के अफसरों के मुताबिक पीलिया की वजह से मरने वालों में रायपुर के 2 और दुर्ग के 4 लोग ही शामिल हैं। इसी तरह राजधानी में 5141 तो दुर्ग में 4953 कुल मरीजों की संख्या बताई गई है। सबसे आश्चर्य की बात की प्रदेश में राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर में पीलिया प्रकोप नहीं होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
मौतों के आकड़ों में झोलझाल के अलावा राज्य के मंत्री भी गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू ने दुर्ग में कहा कि जो पीलिया फैल रहा है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं है। उन्हें ऊपर उंगली करते हुए कहा कि इसके लिए भगवान जिम्मेदार है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ स्वास्थ मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इसमें मेरी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। लोगों का खानपान गड़बड़ है तो बीमारियां तो होंगी ही। इसमें शासन का क्या दोष है।
यहां लोग पीलिया के बीमार है और प्रशासन पानी में क्लोरीन की मात्रा चेक कर रहा रहा है। पूरा प्रशासन मामले पर चुप्पी साधे हुए। लोग हजारों की संख्या में अस्पतालों में बीमार पड़े हुए हैं।
मरने वालों के जो आंकड़े हैं ये तो वे हैं तो अस्पतालों के जरिए सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ के सूदूर गांवों और बीहड़ इलाकों का तो फिलहाल कोई अंदाजा ही नहीं है कि वहां बीमार या मरने वाले लोगों की संख्या कितनी होगी।