{"_id":"5e81b95e8ebc3e774a6babca","slug":"chhattisgarh-policeman-parivesh-tiwari-sings-a-song-to-spread-awareness-about-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: गाना गाकर लोगों को जागरूक करते दिखे पुलिस अधिकारी, लोग कर रहे तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: गाना गाकर लोगों को जागरूक करते दिखे पुलिस अधिकारी, लोग कर रहे तारीफ
Mon, 30 Mar 2020 02:48 PM IST
अपूर्वा राय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 30 Mar 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
परिवेश तिवारी
- फोटो : ANI
देशभर में कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जहां लोगों को घरों में रहने और साफ सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं वहीं आम लोग भी सरकार का पूरा सहयोग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अभिनव उपाध्याय नाम के ये पुलिस अधिकारी लोगों को गाना गाकर जागरुक करते हुए दिख रहे हैं। 'एक प्यार का नगमा है' गाने की तर्ज पर एक नया गाना तैयार किया गया है जिसमें लोगों से सेनिटाइजर से हाथ धोने और घर से बाहर न जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
अभिनव उपाध्याय ने बिलासपुर के सिविल लाइंस में COVID-19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक गीत गाया। इलाके में एक महिला के सऊदी अरब से लौटने के बाद उसका टेस्ट किया गया था जो कि पॉजिटिव आया। राज्य में अब तक 7 कोविड-19 मामले सामने आ चुके हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मार्च महीने में विदेश यात्रा से आए सभी लोगों को कोरोना जांच में कवर करने और आइसोलेशन में रखने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग पुलिस वैन में लगे लाउडस्पीकर में पुलिसकर्मी गाना गाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में पुलिस इस तरह के वीडियो से लोगों का मनोबल बढ़ा रही है। इन दिनों सोसल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं।
#WATCH Chhattisgarh: A policeman, Abhinav Upadhyay sings a song to spread awareness about #COVID19 in a residential area of Civil Lines in Bilaspur. A woman had tested positive for the disease in the city after returning from Saudi Arabia. There are 7 COVID-19 cases in state. pic.twitter.com/I15yNosPvj
— ANI (@ANI) March 30, 2020