फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police on child thief gang rumours; pamphlet circulating on social media is false

Chhattisgarh: रायपुर पहुंची बच्चा चोर गिरोह अफवाह,बीच बाजार महिला को लोगों ने घेरा;पुलिस बोली-विवेक से काम लें

Fri, 07 Oct 2022 06:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 06:20 PM IST
सार

रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि राजधानी समेत प्रदेशभर में बच्चा चोर गैंग के घूमने की अफवाह फैल रही है। आम लोगों से आग्रह है कि वे बच्चा चोरी के शक में किसी के साथ मारपीट न करें। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police on child thief gang rumours; pamphlet circulating on social media is false
रायपुर में बच्चों के साथ महिलाओं को पुलिस थाने लेकर गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बच्चा चोरी का आरोप लगा साधुओं की पिटाई का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। ऐसे में अब अफवाह रायपुर पहुंच गई है। यहां गोल बाजार क्षेत्र में लोगों ने बच्चों के साथ पहुंची महिला को घेर लिया। हालांकि इससे पहले कि मामला बढ़ता पुलिस उसे लेकर थाने पहुंच गई। वहां पता चला कि एनजीओ से बच्चों को लेकर महिला उनके लिए कपड़े खरीदने पहुंची थी। वहीं SP ने भी लोगों से कहा है कि अफवाह से बचें और विवेक से काम लें। 
विज्ञापन

बच्चों को लेकर खरीदारी करने पहुंची थी महिला
जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने साथ 10-12 बच्चों को लेकर गोल बाजार क्षेत्र में घूम रही थी। एक महिला के साथ इतने बच्चों को देख लोगों को संदेह हुआ। कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ महिला को पीटने की कोशिश भी की, लेकिन इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। वह महिला को लोगों की भीड़ से निकाल कर थाने ले गई। वहां महिला ने अपना आईडी कार्ड दिखाया और बताया कि माना स्थित SOS से आई है। इसके उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पुष्टि कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्ग में अब मानसिक दिव्यांग को बच्चा चोरी में पीटा
दुर्ग जिले में अब बच्चा चोरी के शक में एक मानसिक दिव्यांग को पीटने का मामला सामने आया है। उतई क्षेत्र के घोपली डी पारा गांव में गुरुवार शाम कुछ लोगों ने मानसिक रोगी युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिक दिव्यांग युवक को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से बिलासपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय ले जाने की तैयारी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को भी दबाए रखा और FIR नहीं दर्ज की है। 
विज्ञापन

गांवों में अफवाह को लेकर कराई गई मुनादी
बच्चा चोर गैंग की अफवाह एक जिले से दूसरे जिले में फैल रही है। इसे लेकर अब माहौल गरमाने लगा है। ये देखते हुए कई गांवों में पंचायतें कोटवार के माध्यम से मुनादी करा रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो पहले पंचायत या पुलिस को सूचना दी। कई ग्राम पंचायतों में तो रात को लोगों ने पहरा तक देना शुरू कर दिया है। 



पुलिस बोली-सोशल मीडिया पर अफवाह, कोई गैंग नहीं
बच्चा चोर गिरोह को लेकर फैल रही अफवाह का रायपुर पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ समय से पंफलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है। इसे ग्रुप में सर्कुलेट कर पुलिस की ओर से जारी करना बताया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। कोई गिरोह प्रदेश में सक्रिय होने की जानकारी नहीं है। बहुत से जिलो में त्योहारों के कारण अलग अलग राज्यो से भिखारी आकर घूम रहे है। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो नजदीकी थाने में जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed