{"_id":"5eedbf122ed3a2591e721c6c","slug":"chhattisgarh-police-constable-committed-suicide-after-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: थाना परिसर में पत्नी की हत्या के बाद पुलिस जवान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: थाना परिसर में पत्नी की हत्या के बाद पुलिस जवान ने की खुदकुशी
Sat, 20 Jun 2020 01:24 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, राजनांदगांव
पीटीआई, राजनांदगांव
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में पुलिस जवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने शनिवार को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात विवाद के बाद पुलिस आरक्षक मुकेश मनहर (32) ने पत्नी बबीता (26) की अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी तथा बाद में खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
बघेल ने बताया कि मुकेश का परिवार मानपुर थाना परिसर में बने मकान में रहता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात किसी बात पर विवाद होने के बाद मुकेश ने पत्नी को गोली मार दी। बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वहां अन्य जवानों ने गोली चलने की अवाज सुनी तब सब मुकेश के घर की ओर भागे। बाद में उन्होंने मुकेश के घर से उसकी पत्नी और मुकेश का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन