फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police caught gang cheating in name of exorcism

Rajnandgaon: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देते, फिर पुलिसकर्मी बनकर लूट लेते, महिला सहित 9 गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 08:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि इस गिरोह में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है। वह पहले भी धोखाधड़ी के मामले में सस्पेंड होकर जेल जा चुक है। वह भी अपने तीन अन्य साथियों के साथ फरार है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police caught gang cheating in name of exorcism
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में महिला सहित नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए आरोपी पहले झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देते। इसके बाद उनके साथी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचते और डराकर लूट लेते थे। मामला चिखरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


इलाज के लिए आरोपी से किया संपर्क
राजनांदगांव SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि स्थानीय एक महिला को पैर में तकलीफ थी। उसने काफी जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसी दौरान महिला के पति को ग्राम बोरी में रहने वाले ज्ञानू सिंह के बारे में पता चला कि वह आयुर्वेदिक दवाई देता है। इसके बाद दंपती ने ज्ञानू सिंह से संपर्क किया। ज्ञानू सिंह 5 नवंबर को दंपती के घर आया और कहा कि बस्तर के एक बड़े बैगा को बुलवाऊंगा। 
विज्ञापन




झांसा देकर तीन बार में लिए रुपये
आरोपी ज्ञानू ने झांसा देकर महिला के पति से फोन-पे के जरिए पांच हजार रुपये ले लिए। 9 नवंबर को फिर से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद 13 नवंबर को एक हजार रुपये महिला से ले लिए। फिर झाड़-फूंक कराने के नाम पर उन्हें ग्राम बोईरडीह के मकान में ले गया। इस दौरान झाड़-फूंक का नाटकीय माहौल चलता रहा। इसी बीच मकान में एक महिला और कुछ अन्य लोग पुलिस बनकर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे और लूट लिया
आरोपियों ने धमकाया कि झाड़-फूंक के नाम पर गलत काम कर रहे हो, और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मारपीट करने लगे। इस पर महिला के पति ने अपने साले से फोन-पे के जरिए एक लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कराए। आरोपियों ने उसने पहनी हुई सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपये भी छीन लिए। किसी तरह दंपती उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। 


आरोपियों से एयरगन, नकदी बरामद
एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी राजेश गोड़, खन्ना ठाकुर, तारकेश्वर राजपूत, सूरज कुमार वर्मा, संत कुमार पारदी, चांदनी पारदी, ज्ञानू सिंह, विनोद निषाद और राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो मोबाइल, एक नग एयरगन और ठगी की रकम में से 37 हजार रुपये व सोने की अंगूठी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed