फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Police Caught 2 People With 78 Lakh Rs Cash In Mahasamund District Latest News Update

छत्तीसगढ़: पुलिस ने 2 लोगों को 78 लाख रुपए नगद के साथ पकड़ा, बसना का मामला

Mon, 16 Aug 2021 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Aug 2021 09:56 PM IST
सार

पुलिस टीम बसना में खटखटी चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सफेद कार ओडिशा की ओर से आ रही है। जिस रोककर पुलिस ने पूछताछ की। चेकिंग के दौरान कार से 2 पैकेट बरामद हुए।

विज्ञापन
Chhattisgarh Police Caught 2 People With 78 Lakh Rs Cash In Mahasamund District Latest News Update
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 2 लोगों को 78 लाख रुपए नगद के साथ पकड़ा है। बताया गया है कि दोनों आरोपी ओडिशा की ओर से कार की डिक्की में पैकेट में छिपाकर इतनी बड़ी रकम ले जा रहे थे। महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई बसना में खट्खटी चेकिंग पॉइंट के पास की है।
विज्ञापन


सोमवार को भी पुलिस टीम बसना में खटखटी चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सफेद कार ओडिशा की ओर से आ रही है। जिस रोककर पुलिस ने पूछताछ की। चेकिंग के दौरान कार से 2 पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें 78 लाख रुपए नगद थे। पुलिस के पूछने पर उन्होंने बताया कि यह रकम उनकी किराना दुकान के हैं और वे इसे रायपुर में बैंक में जमा कराने ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने उसने रकम को लेकर दस्तावेज मांगे तो वे यह भी नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का नाम पंकज गुप्ता और रुद्र कुमार बताया है। दोनों ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनसे इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों से ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर वे इतनी बड़े रकम कहां से लेकर आए थे और इसे कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed