{"_id":"642bd46d77f18f2d8208e145","slug":"chhattisgarh-police-arrested-young-man-for-stealing-in-neighbor-house-in-janjgir-champa-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर में ही कर दिया हाथ साफ: मकान का ताला तोड़ गहने-नगदी ले गया था, स्कूटी खरीदी और पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के घर में ही कर दिया हाथ साफ: मकान का ताला तोड़ गहने-नगदी ले गया था, स्कूटी खरीदी और पकड़ा गया
Tue, 04 Apr 2023 01:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:10 PM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि महेश बरेठ ने नई स्कूटी खरीदी है और उसका हाव-भाव संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने राधेलाल के घर में चोरी की है। दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये ले गया था। कुछ दिन बाद आरोपी ने जैसे ही नई स्कूटी खरीदी, पुलिस कर नजर में आ गया और पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 87 ग्राम सोना, 330 ग्राम चांदी के गहने और स्कूटी सहित 6.35 लाख का सामान बरामद किया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि, रानीपारा सिवनी निवासी राधेलाल बारेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे घर में ताला लगा कर ढाबा खाना खाने गया था। बच्चो को लेकर उसकी पत्नी चांपा हॉस्पिटल इलाज कराने गई थी। रात करीब 10.30 बजे जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी और तिजोरी से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि महेश बरेठ ने नई स्कूटी खरीदी है और उसका हाव-भाव संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने राधेलाल के घर में चोरी की है। दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने आरोपी महेश के पास से चोरी के 87 ग्राम सोना और 330 ग्राम चांदी, 5.35 लाख रुपये और एक लाख रुपये में खरीदी गई स्कूटी जब्त की है।
विज्ञापन