{"_id":"639dd922ae97f37af571d3d4","slug":"chhattisgarh-police-arrested-fraudster-on-pretext-of-selling-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: जमीन बेचने का झांसा देकर सात लाख से ज्यादा ठगे, एग्रीमेंट कराकर रुपये लिए, फिर नहीं कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: जमीन बेचने का झांसा देकर सात लाख से ज्यादा ठगे, एग्रीमेंट कराकर रुपये लिए, फिर नहीं कराई रजिस्ट्री
Sat, 17 Dec 2022 08:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:28 PM IST
सार
आरोपी गिरजा प्रसाद राजवाड़े ने ग्राम जगदीशपुर में अपनी 8 डिसमिल जमी का कन्हैयालाल से 8 लाख 40 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद दोनों पक्षों ने नोटरी के माध्यम से एग्रीमेंट तैयार कराया। फिर रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री ही नहीं कराई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शातिर ने जमीन बेचने का झांसा देकर सात लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। ठग ने जमीन दिखाकर एग्रीमेंट कराया, फिर रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री ही नहीं कराई। बार-बार कोशिश के बाद भी जब रुपये नहीं मिले और न ही रजिस्ट्री हुई तो धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी कन्हैयालाल पांडेय ने तीन दिन पहले एसपी भावना गुप्ता के पास शिकायत की थी कि जगदीशपुर निवासी गिरजा प्रसाद राजवाड़े ने जमीन बेचने के लिए अनुबंध किया था। इस दौरान उसे 7 लाख 76 हजार रुपये दिए थे। राशि लेने के बाद भी उसने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। न ही रकम ही लौटा रहा है। इस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरजा प्रसाद राजवाड़े ने ग्राम जगदीशपुर में अपनी 8 डिसमिल जमी का कन्हैयालाल से 8 लाख 40 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद दोनों पक्षों ने नोटरी के माध्यम से एग्रीमेंट तैयार कराया। कन्हैयालाल पांडेय ने सात लाख 76 हजार रुपये नकद और चेक के माध्यम से गिरजा प्रसाद को दे दिए। इसके बाद गिरजा प्रसाद जमीन की रजिस्ट्री से आनाकानी करता रहा। पैसे भी वापस नहीं कर रहा था।
विज्ञापन