{"_id":"67c5765420dba0500801f55e","slug":"chhattisgarh-petrol-price-will-be-cheaper-by-rs-1-in-the-state-finance-minister-op-announced-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी: राज्य में 1 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी: राज्य में 1 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी ने की घोषणा
Mon, 03 Mar 2025 02:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:59 PM IST
सार
Chhattisgarh budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने की घोषणा की है। साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में कटौती का ऐलान किया है। प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से पेट्रोल 1 रुपये सस्ता हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ बजट 2025 में प्रदेश में अटल सिंचाई योजना लागू होगी, अटल सिंचाई योजना के लिये पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा दर से होगी खरीदी, अब तक करीब एक हजार नक्सलियों ने सरेंडर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बजट 2025 में बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिये 50-50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के लिये 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान और बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। वहीं वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 305 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन