{"_id":"65c2689ff65ed284f20e3784","slug":"chhattisgarh-pankaj-kumar-jha-becomes-media-advisor-to-cm-vishnudeo-sai-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार बने पंकज कुमार झा: विशेष सचिव के समान मिलेंगी सुविधाएं, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार बने पंकज कुमार झा: विशेष सचिव के समान मिलेंगी सुविधाएं, आदेश जारी
Tue, 06 Feb 2024 10:43 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:43 PM IST
सार
Pankaj Kumar Jha: रायपुर और दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा को सीएम सीएम विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सीएम साय के साथ पंकज कुमार झा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Pankaj Kumar Jha: रायपुर और दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा को सीएम विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2023 में निभाई अहम भूमिका
वे लंबे समय से बीजपी से जुड़े रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव, प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रारूप समिति के प्रमुख, कंटेंट निर्माण समिति के संयोजक , नॉरेटिव समिति के सदस्य और बीजेपी मीडिया/सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में अपना दायित्व निभा चुके हैं। अमेरिका, मेक्सिको, थाईलैंड और नेपाल का दौरा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र 'दीपकमल' के संपादक हैं झा
उन्होंने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से प्रसारण पत्रकारिता में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। वो वर्ष 2004 से भारतीय जनता पार्टी के पूर्वकालिक कार्यकर्ता हैं। 2005 से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। 2004 से अब तक प्रदेश भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र दीपकमल के संपादक हैं। इसके साथ ही वे नीति और अनुसंधान विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य, पुस्तकालय विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य रह चुके हैं। झा को छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव के समान ही सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
यहां देखें आदेश की कॉपी