{"_id":"62a5eb05428bb25cff51e905","slug":"chhattisgarh-one-person-killed-in-elephant-attack-four-people-have-lost-their-lives-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, अब तक चार लोगों की जान जा चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, अब तक चार लोगों की जान जा चुकी
Sun, 12 Jun 2022 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:02 PM IST
सार
मारवाही संभागीय वन अधिकारी दिनेश पटेल ने कहा कि नवीनतम घटना कटरा वन क्षेत्र के बेलझरिया गांव में शनिवार शाम को उस समय हुई जब रामधन गोंड अपने रोजमर्रा के कामकाज से घर लौटे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 47 साल बताई जा रही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश से सटे इस जिले में इस साल मार्च से अब तक चार लोग हाथियों के हमले में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
मारवाही संभागीय वन अधिकारी दिनेश पटेल ने कहा कि नवीनतम घटना कटरा वन क्षेत्र के बेलझरिया गांव में शनिवार शाम को उस समय हुई जब रामधन गोंड अपने रोजमर्रा के कामकाज से घर लौटे थे।
विज्ञापन
पटेल के अनुसार, गोंड अपने घर के पीछे हाथी को देखकर चिल्लाए कि तभी हाथी ने उन्हें सूंड़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया और पैर से कुचल दिया। वन अधिकारी के अनुसार, गोंड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी वहां से भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि गोंड के परिवार को तत्काल 25,000 रुपये का राहत दी गई और 5.75 लाख रुपये का शेष मुआवजा जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा।