फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: You can apply for accounting training from this date, know the last date

Chhattisgarh News: लेखा प्रशिक्षण के लिए इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन, जानें लास्ट डेट

Thu, 28 Dec 2023 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Dec 2023 06:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च-जून 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए एक से 31 जनवरी के बीच आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: You can apply for accounting training from this date, know the last date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च-जून 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए एक से 31 जनवरी के बीच आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 3 साल की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आवेदन पत्र 31 जनवरी तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर में जमा करना होगा।

विज्ञापन


शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य ने बताया कि निर्धारित तारीख के पहले और बाद में प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ-पत्र संलग्न होना अनिवार्य है। मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण के लिए किया गया है, उस सत्र के लिए ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर। साथ ही कार्यालय संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन के पत्र के अनुसार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो कैंप कलर्क के रूप में काम करते हो और संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नहीं है। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज पूर्ण होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed