फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News Today, Amit Shah to Go Raipur inaugurate NIA office

Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री कल जाएंगे रायपुर, करेंगे NIA कार्यालय का उद्घाटन

Fri, 26 Aug 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Aug 2022 03:05 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh News Today, Amit Shah to Go Raipur inaugurate NIA office
अमित शाह(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री शाह दोपहर करीब दो बजे रायपुर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि एनआईए कार्यालय के उद्घाटन के बाद शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीटिंग डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार में भाग लेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के बाद शाह ने पिछली बार अप्रैल 2021 में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed