{"_id":"65ed6c062e3acbcb7a0f357e","slug":"chhattisgarh-news-publicity-material-distributed-in-mahtari-vandan-sammelan-people-praised-the-government-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: महतारी वंदन सम्मेलन में बांटी गई प्रचार सामग्री, लोगों ने की सरकार की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: महतारी वंदन सम्मेलन में बांटी गई प्रचार सामग्री, लोगों ने की सरकार की सराहना
Sun, 10 Mar 2024 01:45 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:45 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय की ओर से प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रचार सामग्री देख महिलाओं ने की सरकार की सराहना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आज 10 मार्च को महिला वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने जा रही है। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना के राशि अन्तरण सम्मेलन आयोजित की गई है। यहां प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय की ओर से प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनमें मोदी की गारंटी पॉकेट बुक, विष्णु देव साय सरकार के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, मातृत्व जतन महतरियों का वंदन, रामो विग्रहवान धर्मह, सचित्र कलेंडर, सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के नए अंक का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए महिलाओं भरी भीड़ लगी है। बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तकों का अवलोकन करने के बाद कहा कि विष्णुदेव सरकार ने अल्प समय में ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये हैं। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन के दो साल के अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की है।
विज्ञापन