{"_id":"6763dbe28daaf02ae003742e","slug":"chhattisgarh-news-padma-shri-anuradha-paudwal-met-cm-vishnudeo-sai-these-issues-discussed-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 19 Dec 2024 02:10 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:10 PM IST
सार
Chhattisgarh News; Anuradha Paudwal on CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की।
विज्ञापन
पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News; Anuradha Paudwal on CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सीएम ने बीती रात को रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, अनामिका जैन अंबर, डॉ. अनिल चौबे, स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार ने अपनी कविताओं से लोगों को हंसाकर लोट-पोट कर दिया। देर रात तक कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांधे रखा।
विज्ञापन
सीएम साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले।
विज्ञापन