फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: hookah worth Rs 17 lakh seized in Raipur; Police arrested two shop operators

Chhattisgarh News: रायपुर में 17 लाख का हुक्का समेत सामान जब्त; पुलिस ने दो दुकान संचालक को किया गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 06:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Mar 2024 06:19 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्का के साथ अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू जब्त किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: hookah worth Rs 17 lakh seized in Raipur; Police arrested two shop operators
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री की जा रहीं है। इस पर पुलिस ने पान दुकान में अपना पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान पान दुकान में उपस्थित व्यक्तियों ने हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री करना पाया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान टीम के सदस्यों की ओर से पान दुकान में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकान में दो लोग उपस्थित थे, पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अशोक कुमार मंधानी और अनुराग मंधानी होना बताया। पुलिस ने पान दुकान की तलाशी लेने पर पान दुकान में हुक्का से संबंधित सामाग्री रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके उन्होंने अपने पान दुकान में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री करना बताने के साथ ही हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भंडारण करना भी बताया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू  और हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जब्त किया गया। जब्त सामान की कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • अशोक कुमार मंधानी 58 साल, निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर
  • अनुराग मंधानी 32 साल, निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed