फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh news fir filed against two congress leader for fraud in the name of job

छत्तीसगढ़: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 03:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 06 Jul 2021 03:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
chhattisgarh news fir filed against two congress leader for fraud in the name of job
धोखाधड़ी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि भिलाई शहर के खुर्सीपार थाने की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में शाहिद और सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि भिलाई निवासी अश्विनी कौशल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कौशल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वर्ष 2016 में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में छात्रावास अधीक्षक की भर्ती होनी थी। इस दौरान कौशल की मुलाकात मोहम्मद शाहिद से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक शाहिद ने छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर अश्विनी सहित उसके दो अन्य साथियों भूपेंद्र देवांगन और मदन कौशल से अग्रिम राशि के तौर पर पांच लाख 35 हजार रुपए लिए थे। आरोपों के मुताबिक इस मामले में शाहिद के मित्र और प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी की भी भूमिका थी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कौशल की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद और उसके साथी जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने आरोपों को निराधार बताया है। शाहिद का कहना है कि वर्ष 2016 में राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं थी इसलिए नौकरी के नाम पर पैसे लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने दावा किया कि राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed