फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Famous poet Kedar Parihar honored with Chhattisgarh Ratna, CM Sai gave honor

Chhattisgarh News: प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित, सीएम साय ने दिया सम्मान

Thu, 19 Dec 2024 01:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 01:57 PM IST
सार

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Famous poet Kedar Parihar honored with Chhattisgarh Ratna, CM Sai gave honor
कविता का आनंद लेते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, अनामिका जैन अंबर,  डॉ. अनिल चौबे, स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार ने अपनी कविताओं से लोगों को हंसाकर लोट-पोट कर दिया। देर रात तक कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांधे रखा। 

विज्ञापन


सीएम साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed