{"_id":"659d0ea9d1e89280400fd8d2","slug":"chhattisgarh-news-cm-vishnudev-reached-patan-sadan-tribute-to-nandkumar-baghel-raman-arun-and-singhdeo-pr-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पाटन सदन पहुंचे सीएम विष्णुदेव; नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि, रमन, अरुण साव और सिंहदेव रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पाटन सदन पहुंचे सीएम विष्णुदेव; नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि, रमन, अरुण साव और सिंहदेव रहे मौजूद
Tue, 09 Jan 2024 02:46 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh news; CM vishnu deo sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पिछले दिनों पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।
विज्ञापन