फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: CG Government Cowshed grant amount increased

छत्तीसगढ़: बढ़ाई गई गौशाला अनुदान राशि; इतने रुपये देगी साय सरकार; अब इस नाम से जाने जाएंगे गौ-अभ्यारण्य

Mon, 02 Dec 2024 10:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 10:32 PM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि में वृद्धि की है। सरकार ने अब 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए करने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
Chhattisgarh News: CG Government Cowshed grant amount increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि में वृद्धि की है। सरकार ने अब 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए करने की घोषणा की है।  सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह में ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय लिया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ -पालन करें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed