फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh-new-train-service-raoghat-raipur-kurud-dhamtari-rail-connectivity

छत्तीसगढ़ रेल नेटवर्क का विस्तार: अब प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक पहुंचेगी रेल, दो नए रूट पर यात्री सेवाएं शुरू

Tue, 20 Oct 2026 06:06 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में दो नई यात्री रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले महीनों में रायपुर से धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में काम तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
chhattisgarh-new-train-service-raoghat-raipur-kurud-dhamtari-rail-connectivity
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए नई यात्री रेल सेवाओं का आगाज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में रावघाट से रायपुर और रायपुर से कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े, जबकि सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी समारोह में उपस्थित रहे। यह पहल राज्य के दूरदराज क्षेत्रों को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। अब इस दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि रावघाट से शुरू होने वाली नई यात्री ट्रेन रायपुर तक पहुंचेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


साथ ही, रायपुर से कुरूद लाइन तक भी नई यात्री सेवा का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले कुछ महीनों में रायपुर से धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का विस्तार उन सभी क्षेत्रों तक किया जा रहा है, जो लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी से वंचित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावघाट पहली बार नेटवर्क से जुड़ा
रेल मंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रावघाट का पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ना राज्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने रावघाट क्षेत्र के सभी निवासियों को इस नई रेल सुविधा की बधाई दी और कहा कि रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई रेल सेवाओं के शुभारंभ को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बेहद शुभ और महत्वपूर्ण दिन करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावघाट से रायपुर तथा रायपुर से कुरूद के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में धमतरी तक भी रेल सेवा शीघ्र पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस बड़ी सौगात के लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

ये भी पढ़ें- रायपुर में विजयादशमी पर गजब की परंपरा: रावण के सामने थम जाती हैं ट्रेनों की रफ्तार, यात्री भी देखते हैं मेला


रेलवे बजट में हुई भारी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में रेलवे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बजट आवंटन की तुलना की। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ के रेलवे क्षेत्र के लिए केवल करीब 300 करोड़ रुपये का बजट दिया जाता था। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह राशि कई गुना बढ़कर करीब 7,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और वित्तीय सहायता से प्रदेश में अनेक बड़ी रेल परियोजनाओं को तीव्र गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि राजनांदगांव, अंबिकापुर, बरवाडीह तथा रावघाट से जगदलपुर तक रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त आठ नए स्टेशन भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed