फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh new CM Vishnudev Sai visited Lord Ram in Raipur

Chhattisgarh CM: विष्णुदेव साय ने रायपुर में भगवान राम के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की मनोकामना की

Mon, 11 Dec 2023 01:04 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दर्शन करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ के सीएम बनने के बाद उन्होंने रायपुर स्थित राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh new CM Vishnudev Sai visited Lord Ram in Raipur
विष्णुदेव साय ने भगवान राम के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए मनोकामना की।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में संघ कार्यालय पहुंचे। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं, यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मुसलमान माताओं, बहनों के लिए वरदान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed