फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Naxals ask to boycott elections by posters

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पर्चे लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने को कहा

Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
अजय सिंह भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Naxals ask to boycott elections by posters
माओवादी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को पुलिस को माओवादियों द्वारा आम चुनाव के बहिष्कार का आह्वान करने वाले पर्चे मिले।  गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने बताया कि पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र के रासेला गांव में बस स्टैंड पर नक्सली पर्चे लगे थे।

विज्ञापन


इन पर्चों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी की ओडिशा राज्य समिति ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र ओडिशा की सीमा से सटा है।राठौड़ ने कहा कि इसके बारे में सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम गांव में भेजी गयी और पर्चे हटाये गये। यह गांव राजधानी रायपुर से 125 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरियाबंद में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां नजर नहीं आयीं हैं क्योंकि नक्सली उस क्षेत्र में कमजोर पड़ गये हें। उन्होंने कहा कि अतएव, बस अपनी मौजूदगी का भान कराने के लिए उन्होंने पर्चे लगा दिये हैं और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि सुरक्षाबलों को चरमपंथियों का पता लगाने के लिए इलाके में गश्त तेज करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed