{"_id":"5d846fcd8ebc3e93b774ed47","slug":"chhattisgarh-naxalites-slay-villager-s-throat-after-being-accused-of-informant","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या
Fri, 20 Sep 2019 11:55 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Naxalite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेरपा गांव के करीब पुलिस ने ग्रामीण बुधराम ताती का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने ताती की हत्या गला रेतकर की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को पेरपा गांव के करीब ताती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया तथा ताती के शव को पोस्टमार्टम के लिए किरंदुल भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों द्वारा फेंका हुआ एक पर्चा भी बरामद किया है। नक्सलियों ने इस पर्चे में ताती पर पैसे लेकर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ताती को जन अदालत में सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ताती का पुलिस के साथ कोई संबंध नहीं था। ताती किरंदुल क्षेत्र के टिकनपाल गांव का निवासी था और वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।
इस महीने की 14 तारीख को किरंदुल क्षेत्र में ही नक्सलियों ने ग्रामीण मिरिया मंजाल की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने ग्रामीण मंजाल पर भी पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था।
दंतेवाड़ा क्षेत्र में इस महीने की 23 तारीख को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। क्षेत्र में चुनाव को देखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है तथा नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद से यह सीट रिक्त है। इस वर्ष अप्रैल माह में नक्सलियों ने मंडावी की हत्या कर दी थी।