{"_id":"618982d619abd54d843c5ad8","slug":"chhattisgarh-naxalites-release-five-kidnapped-villagers-in-sukma-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों ने पांच अगवा किए गए ग्रामीणों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों ने पांच अगवा किए गए ग्रामीणों को छोड़ा
Tue, 09 Nov 2021 01:34 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:34 AM IST
सार
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ये पांचों लोग सोमवार सुबह कोंटा थाना क्षेत्र के अपने गांव बटेर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ग्रामीणों पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है।
विज्ञापन
नक्सली -सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव से दो दिन पहले 12वीं कक्षा की एक लड़की को अगवा करने वाले नक्सलियों ने पांच लोगों को रिहा कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ये पांचों लोग सोमवार सुबह कोंटा थाना क्षेत्र के अपने गांव बटेर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ग्रामीणों पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नक्सली शनिवार को उन्हें जबरन उनके गांव से लगभग 18 किमी दूर जंगल में ले गए थे, जो कि रायपुर से 470 किमी से अधिक दूर है। लेकिन अभी तक अपहरण के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर अपहरण की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की एक छतरी संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी नक्सलियों से इन ग्रामीणों को रिहा करने की अपील की। इस साल जुलाई में उग्रवादियों ने कुंडेड गांव के आठ निवासियों को रिहा करने से पहले दो-तीन दिनों के लिए अपनी कैद में रखा था।