{"_id":"5d09e8d08ebc3e4dc41615e4","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-samajwadi-party-leader-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के नेता का अपहरण कर नक्सलियों ने धारदार हथियार से की हत्या, लाश सड़क पर फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी के नेता का अपहरण कर नक्सलियों ने धारदार हथियार से की हत्या, लाश सड़क पर फेंकी
Wed, 19 Jun 2019 01:18 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता संतोष (जिनकी नक्सलियों ने हत्या कर दी)
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सड़क पर लाश फेंक दी। मंगलवार की शाम नक्सलियों ने सपा नेता को उनके पैतृक गांव से अगवा कर लिया था। बीजापुर के एसपी दिव्यांग पटेल के अनुसार, घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Samajwadi Party (SP) leader Santosh Punem who was abducted by Naxals yesterday in Bijapur has been found dead today. Santosh had contested the recently concluded assembly elections in Chhattisgarh from Bijapur on SP ticket. pic.twitter.com/psVqqM8h05
— ANI (@ANI) June 19, 2019
विज्ञापन
नक्सलियों ने इस वारदात को इलमिडी थानाक्षेत्र के मरिमल्ला गांव के पास अंजाम दिया। स्थानीय खबरों के अनुसार, बीजापुर निवासी संतोष पुनेमा समाजवादी पार्टी के नेता थे और विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
सपा नेता किसी काम से अपने पैतृक गांव इलमिडी के मरिमल्ला गए थे, जहां मौका देखते ही उनके घर पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार की सुबह सड़क किनारे उनकी लाश पड़ी मिली।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोधेड़-मारिमल्ला में निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिस वजह से संतोष नक्सलियों के निशाने पर थे। वहीं पुलिस के अनुसार, संतोष की हत्या के पीछे और भी कारण हो सकते हैं। घटना को लेकर बहुत स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।