फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Naxalites involved in the killing of 25 soldiers surrendered, 13 Maoists left weapons, arrested a reward of one lakh

छत्तीसगढ़ : 25 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली ने किया सरेंडर, 13 माओवादियों ने छोड़े हथियार, एक लाख का इनामी किया अरेस्ट

Sun, 31 Oct 2021 04:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 04:49 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस के 'लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान' से प्रभावित होकर 14 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से एक नक्सली ऐसा है जो 25 जवानों की हत्या में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Naxalites involved in the killing of 25 soldiers surrendered, 13 Maoists left weapons, arrested a reward of one lakh
दंतेवाड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस के 'लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान' से प्रभावित होकर 14 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से एक नक्सली ऐसा है जो 25 जवानों की हत्या में भी शामिल रहा है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों ने एक इनामी नक्सली को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी माओवादी पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। साथ ही कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इनके समर्पण करने से अब इलाका हो जाएगा। इधर, लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पिछले डेढ़ साल में 454 नक्सली मुख्यधारा में वापस लौटकर आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सरेंटर करने वाले नक्सलियों में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली सन्ना मरकाम भी शामिल है। यह नक्सलियों के डूमाम लोकल ऑब्जर्वेशन स्क्वायड (एलओएस) का सदस्य है। सन्ना साल 2017 में सुकमा जिला के बुरकापाल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था। इस घटना में 25 जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्ना ने पुलिस को बताया कि वह माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आ गया था। सरेंडर कर खुशहाल जिंदगी जीना चाहता था, इसलिए आत्मसमर्पण किया है। अन्य 13 नक्सलियों ने भी हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और सन्ना के साथ आकर उन्होंने भी आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed