{"_id":"6ac089ec971c86fd810a96e2","slug":"chhattisgarh-morning-news-cm-sai-singapore-visit-begins-today-agrasen-jayanti-celebrations-today-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: सीएम साय का सिंगापुर दौरा आज से, मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, पढ़ें क्या रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: सीएम साय का सिंगापुर दौरा आज से, मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, पढ़ें क्या रहेगा खास
Sat, 03 Oct 2026 10:22 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार को सिंगापुर दौरे के लिये रवाना होंगे। इस दौरान वे सिंगापुर के विभिन्न उद्योग समूहों और संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद अवसरों को निवेशकों के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार को सिंगापुर दौरे के लिये रवाना होंगे। इस दौरान वे सिंगापुर के विभिन्न उद्योग समूहों और संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद अवसरों को निवेशकों के सामने पेश करेंगे। उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, राज्य में उद्योगों के लिए उपलब्ध संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा की जायेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सीएम साय का सिंगापुर दौरा छह अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान वो कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कई स्तर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा, संवाद और मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी का प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी आज दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में पत्रकार वार्ता लेंगे।
अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत आज से
दो दिवासीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की आज से शुरुआत होगी, जो चार अक्तूबर तक चलेगी। रिंग रोड नंबर तीन स्थित रोजबे रिसॉर्ट में इसका आयोजन किया जायेगा। इस दौरान कई कर्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें समाज के बच्चों और युवाओं के लिए बौद्धिक प्रतियोगिता,सांस्कृतिक, रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
विज्ञापन
चातुर्मास एवं नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का समापन आज
शंकर नगर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज दोपहर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया जायेगा।
राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा के लिए खिलाड़ियों का चयन
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक होगी। खेल प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक शरद पंसारी (भाटापारा) ने बताया कि नेटबॉल 19 वर्ष बालक, बालिका की राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी बलौदाबाजार में हो रहे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छह एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल
भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दोबारा रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से सात से 17 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में ट्रेनें रद्द की गई हैं। इससे पूर्व 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी तय फेरे कैंसिल किये गये थे।