फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh-mla-crime

कांग्रेस विधायकों ने की डकैती, पूर्व डीएसपी का बेटा भी शामिल

Mon, 28 Apr 2014 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Apr 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
chhattisgarh-mla-crime

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कांग्रेस के दो विधायकों के खिलाफ पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक के निलंबित डीएसपी पुत्र को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


सीजीखबर के मुताबिक रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर और गुंडरदेही विधायक ठाकुर आर के राय के खिलाफ मतदान से एक दिन पहले ही मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को इस मामले में दोनों विधायकों और श्यामलाल कंवर के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने और गंभीर आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कर लिया।

रामपुर विधानसभा के बांधापाली में मंगलवार देर रात कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शराब और रुपये बांटने के मुद्दे पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में करतला थाने में रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, गुंडरदेही विधायक ठाकुर आर के राय व विधायक प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री मदनलाल वैष्णव के साथ कथित रुप से भाजपा के लोगों ने दुर्व्यवहार किया।


यहां तक कि विधायक प्रतिनिधि मदन लाल वैष्णव की जमकर पिटाई कर दी गई। श्यामलाल कंवर को भी इस मामले में चोट आई थी।इन सभी लोगों को कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद भाजपा नेता तरुण मिश्रा ने विधायक श्यामलाल कंवर, गुण्डरदेही के विधायक ठाकुर आर के राय समेत 20 लोगों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 49/14 पर धारा 341, 294, 323, 506, 427, 147, 148, 149, 342, 324 भादवि के तहत जुर्म दर्ज करा दिया गया।

हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भी पुलिस से शिकायत की लेकिन कांग्रेसी नेताओं की रिपोर्ट फिलहाल जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed