{"_id":"68ac9dc655194df03e01a17e","slug":"chhattisgarh-minor-girl-from-sukma-district-in-andhra-pradesh-auto-drivers-committed-the-crime-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : आंध्र प्रदेश में सुकमा जिले की नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ऑटो ड्राइवरों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : आंध्र प्रदेश में सुकमा जिले की नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ऑटो ड्राइवरों ने वारदात को दिया अंजाम
Mon, 25 Aug 2025 11:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले की 17 साल की नाबालिग लड़की कोंटा से आंध्र प्रदेश के यदुगुरल्लापल्ली के पास अपनी मौसी के घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी।
विज्ञापन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले की 17 साल की नाबालिग लड़की कोंटा से आंध्र प्रदेश के यदुगुरल्लापल्ली के पास अपनी मौसी के घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। तभी रास्ते में ऑटो ड्राइवरों ने उसे ठंडा पेय में नशीली दवा पिलाई और उसके साथ ज़बरदस्ती की। इसके बाद उसे पालवंचा के पास एक मंदिर के पास गंभीर हालत में छोड़ दिया। लड़की घायल और बेहोश हालत में सड़क पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने देखकर अधिकारियों को सूचना दी। बाद में उसे कोठागुडेम के बालिका संरक्षण केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन