फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Minister Premsai Singh Tekam made wife special assistant, CM canceled order

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने पत्नी को बनाया निजी विशेष सहायक, विवाद पर मुख्यमंत्री ने रद्द किया आदेश

Tue, 19 Feb 2019 01:02 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Minister Premsai Singh Tekam made wife special assistant, CM canceled order
डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम - फोटो : Facebook
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपनी पत्नी डॉ. रमा सिंह को ही अपना निजी विशेष सहायक बना दिया। एक मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को विशेष सहायक नियुक्त करने की बात सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विवाद बढ़ता, इससे पहले ही देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तबादला आदेश निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


यह बीते 18 सालों में पहला मामला है जब किसी मंत्री ने अपनी पत्नी को निजी स्थापना में नियुक्ति किया हो। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का विशेष सहायक नियुक्त किया था। खबरों के मुताबिक उच्च स्तर पर नाराजगी जताए जाने के बाद इस आदेश को निरस्त किया गया। 
विज्ञापन


सरकार ने एक संशोधित आदेश जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायपुर में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रमा सिंह की सेवाएं स्कूल शिक्षा व आदिमजाती विकास मंत्री के विशेष सहायक पद पर किए गए पदस्थापना आदेश के निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले टेकाम ने सीएमएचओ कार्यालय में कुष्ठ कार्यकर्ता के बतौर काम कर रहे अजय सोनी को अपना निजी सहायक नियुक्त किया था। 

चुनाव टिकट नहीं मिलने पर वापसी करने वाले सोनवानी सीएमएचओ बने 

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर समेत 9 जिलों के सीएमएचओ का तबादला किया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से एक डॉ. केआर सोनवानी को रायपुर का सीएमएचओ बनाया गया है। 

बता दें कि सोनवानी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था और टिकट नहीं मिलने पर वापसी की है।

आदेश में सोनवानी को संचालनालय में डिप्टी डायरेक्टर बताया गया है। जबकि वे जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के बतौर सेवाएं दे रहे थे। रायपुर के सीएमएचओ डॉ. केएस शांडिल्य को संचालनालय में प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed