फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh minister amarjeet bhagat targets PM narendra modi on chandrayaan 2 landing

दूसरों के काम की वाहवाही लूटी, चंद्रयान-2 लॉन्च कराने गए मोदी फेल हो गए: मंत्री

Mon, 09 Sep 2019 07:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh minister amarjeet bhagat targets PM narendra modi on chandrayaan 2 landing
Amarjeet Bhagat - फोटो : ANI
चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के गिरने पर छत्तीसगढ़ के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भगत ने कहा कि अब तक दूसरों के किए कामों की वाहवाही लेते थे लेकिन पहली बार चंद्रयान-2 लॉन्च करने गए और वो भी फेल हो गया। 
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के मंत्री भगत ने कोरिया में कहा, "अभी तक तो मोदी जी केवल दूसरों के किए में फीता काटते थे, उद्घाटन करते थे, वाहवाही लेते थे। पहली बार चंद्रयान-2 लॉन्च करने गए और वो भी फेल हो गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को सॉफ्ट लैंडिंग करते समय ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। विक्रम’ के भीतर रोवर प्रज्ञान भी है। 

उधर, आज इसरो ने आज देशवासियों को एक खुशखबरी देते हुए बताया कि चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने के बावजूद चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है। इसरो ने बताया कि ऑर्बिटर द्वारा भेजे गए चित्र के अनुसार यह एक ही टुकड़े के रूप में दिखाई दे रहा है। इसरो की टीम चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है।


इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडर विक्रम एक तरफ झुका दिखाई दे रहा है, ऐसे में कम्युनिकेशन लिंक वापस जोड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लैंडर का ऐंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में हो। हमने इससे पहले जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में गुम हो चुके स्पेसक्राफ्ट का पता लगाया है लेकिन यह उससे काफी अलग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed