फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Martyr wife gave 10 thousand rupees to fight Corona virus

छत्तीसगढ़ः कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शहीद की पत्नी ने दिए 10 हजार रुपये

Wed, 29 Apr 2020 07:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Apr 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Martyr wife gave 10 thousand rupees to fight Corona virus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों से लड़ते शहीद हुए पुलिस जवान की पत्नी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये का दान दिया है। शहीद की पत्नी के योगदान को याद रखने तथा लोग उनसे प्रेरणा ले सकें, इसके लिए बस्तर जिला प्रशासन ने स्वयंसेवकों की मदद से एक वीडियो भी बनाया है।

विज्ञापन


शहीद की पत्नी राधिका साहू ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके पति उनसे कहते थे कि सभी को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। वर्तमान में यह संकट का समय है और सबको मदद की जरूरत है। इसलिए उन्होंने अपने पति से जो कुछ भी सीखा, वही वह कर रही हैं।
विज्ञापन


राधिका अपने पति को याद करते हुए भावुक हो गईं और उनके किए गए कार्यों के बारे में बताया। राधिका के पति उपेंद्र साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) में हवलदार के पद पर तैनात थे। साहू पिछले महीने 14 तारीख को बस्तर जिले के बोदली और मोलेवाही गांव के मध्य नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नी राधिका बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर शहर में किराए के मकान में अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। राधिका का बड़ा बेटा 10 साल का और दूसरा छह वर्ष का है। राधिका के परिवार की रोजी-रोटी शहीदों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे से चल रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें 2.50 लाख रुपये मिले हैं। इस राशि में से ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये का योगदान दिया है। शहीद की पत्नी के योगदान की तारीफ करते हुए बस्तर के पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा कि वह उनके इस नेक काम से अभिभूत हैं।

 हालांकि शुरू में हमने राधिका से कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने दो बेटों की देखभाल करनी है। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने पर जोर दिया तब जिला प्रशासन को इसे स्वीकार करना पड़ा। झा ने बताया कि राधिका को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें नक्सली हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली प्रारंभिक राशि दी गई है। शेष राशि उन्हें और परिवार को जल्द ही प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed