{"_id":"62b46787b31a1a5b0f1acc65","slug":"chhattisgarh-maoists-fired-on-security-force-camp-four-including-two-jawans-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुरक्षा बल के शिविर पर माओवादियों ने की गोलीबारी, दो जवानों समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बल के शिविर पर माओवादियों ने की गोलीबारी, दो जवानों समेत चार घायल
Thu, 23 Jun 2022 06:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:45 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल शिविर पहुंच गया था तथा इलाके में खोजी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला कर दिया। घटना में दो जवान और दो महिला मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरोली गांव स्थित शिविर में बुधवार रात करीब 10:30 बजे माओवादियों ने गोलीबारी की।
विज्ञापन
इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक सलीम लकड़ा और किशन सूर्यवंशी तथा शिविर निर्माण स्थल में मजदूर के रूप में काम कर रही दो महिलाएं दुले हेमला और बुदरी ताती घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के संदिग्ध माओवादियों ने बुधवार रात हिरोली शिविर के आसपास के इलाके में गोलीबारी की। माओवादियों ने करीब 40 मिनट तक गोलीबारी की और लगभग 15 गोले भी दागे। इनमें से सात गोलों में विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिविर पर गोलीबारी के बाद शिविर में मौजूद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि माओवादियों की गोलीबारी से जवानों और महिलाओं के घायल होने के बाद उन्हें रात में ही उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को सामान्य चोट पहुंची है तथा सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन