फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Man rapes and kills teen, tries to pass it off as suicide

छत्तीसगढ़: युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए बनाया बहाना

Sun, 27 Mar 2022 02:46 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोरबा
पीटीआई, कोरबा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:46 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि उसकी मां अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए बिलासपुर में थी, जिसे वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उसका छोटा भाई खेलने के लिए घर से बाहर गया था। पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी वहां गया।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Man rapes and kills teen, tries to pass it off as suicide
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने इसे आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने इसे आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना 24 मार्च को हुई थी और इसकी जांच के दौरान, पुलिस ने शनिवार को साबिर अली उर्फ बाबा खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर शव को उसके घर में छत के पंखे से लटका दिया था। सूरजपुर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी वहां गया
अधिकारी ने कहा कि उसकी मां अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए बिलासपुर में थी, जिसे वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उसका छोटा भाई खेलने के लिए घर से बाहर गया था। पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी वहां गया। उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने शव को पंखे से लटका दिया और उसके हाथ पर कलम से एक नोट लिखा ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता के भाई और पड़ोसियों ने उसे फांसी पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कई धाराओं में मामला दर्ज
अधिकारी ने कहा कि जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। शनिवार को सूरजपुर के जरही इलाके में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गए और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed