फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh Election Result Live: 9 सीटों पर खिला 'कमल', 2 सीट कांग्रेस के 'हाथ'

Thu, 23 May 2019 08:49 PM IST
योगेश साहू इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 May 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting, Chunav Result News Today
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:40 PM, 23-May-2019
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने अपनी शानदार जीत को एक बार फिर से दोहराया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 सीटें भाजपा के पाले में गई हैं। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।

बस्तर में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज ने 38982 वोटों के अंतर से भाजपा के बैदू राम कश्यप को मात दे दी है। रायपुर में भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी ने 348238 वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रमोद दुबे को हरा दिया है। रायगढ़ में भाजपा उम्मीदवार गोमती साय ने 66027 वोटों के अंतर से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को हराया है।
07:15 PM, 23-May-2019
सरगुजा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रेणुका सिंह सरुता ने 157873 वोटों के अंतर से कांग्रेस के खोल साई सिंह को हरा दिया। रेणुका को कुल 663711 वोट, जबकि खेल साई सिंह को 505838 वोट मिले।
विज्ञापन
05:38 PM, 23-May-2019
छत्तीसगढ़ की इन 5 सीटों पर वोट के अंतर को देखते हुए भाजपा के प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।

1. बिलासपुर में भाजपा उम्मीदवार अरुण साव की जीत तय मानी जा रही है, वे कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव से 139610 वोटों से आगे हैं। 
2. दुर्ग में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल की जीत तय मानी जा रही है, वे कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 379887 वोटों से आगे हैं।
3. महासमुंद में भाजपा उम्मीदवार चुन्नी लाल साहू की जीत तय मानी जा रही है, वे कांग्रेस के धर्मेंद्र साहू से 90980 वोटों से आगे हैं।
4. रायपुर में भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी की जीत तय मानी जा रही है, वे कांग्रेस के प्रमोद दुबे से 336082 वोटों से आगे हैं।
5. राजनंदगांव में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे की जीत तय मानी जा रही है, वे कांग्रेस के भोलाराम साहू से 110441 वोटों से आगे हैं।
04:37 PM, 23-May-2019
कोरबा सीट पर बीजेपी की ज्योतिनंद दुबे से पीछे चल रहीं कांग्रेस की ज्योसना महंत अब 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं सरगुजा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह 1 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। महासमुंद सीट पर बीजेपी के चुन्नी लाल साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को पीछे कर दिया है। चुन्नी लाल साहू 84553 वोटों से आगे हैं।
12:02 PM, 23-May-2019
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर जानिए कौन किससे आगे

1. बस्तर में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज भाजपा के बैदू राम कश्यप से 30 हजार वोटों से आगे हैं।
2. बिलासपुर में भाजपा उम्मीदवार अरुण साव कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव से 41 हजार वोटों से आगे हैं।
3. दुर्ग में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 1 लाख 2 हजार वोटों से आगे हैं।
4. जांजगीर में भाजपा उम्मीदवार गुहाराम अजगले कांग्रेस के रवि भारद्वाज से 32 हजार वोटों से आगे हैं।
5. कांकेर में भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी कांग्रेस के बृजेश ठाकुर से 17 हजार वोटों से आगे हैं।
6. कोरबा में भाजपा उम्मीदवार ज्योति नंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से 11 हजार वोटों से आगे हैं।
7. महासमुंद में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेंद्र साहू भाजपा के चुन्नी लाल साहू से 13 हजार वोटों से आगे हैं।
8. रायगढ़ में भाजपा उम्मीदवार गोमती साहू कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से 48 हजार वोटों से आगे हैं।
9. रायपुर में भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी कांग्रेस के प्रमोद दुबे से 82 हजार वोटों से आगे हैं।
10. राजनंदगांव में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे कांग्रेस के भोलाराम साहू से 50 हजार वोटों से आगे हैं।
11. सरगुजा में भाजपा उम्मीदवार रेणुका सिंह सरुता कांग्रेस के खोल साई सिंह से 71 हजार वोटों से आगे हैं।
11:55 AM, 23-May-2019
छत्तीसगढ़ की 8 सीटों पर जानिए कौन किससे आगे

1. बस्तर में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज भाजपा के बैदू राम कश्यप से 28 हजार वोटों से आगे हैं।
2. बिलासपुर में भाजपा उम्मीदवार अरुण साव कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव से 32 हजार वोटों से आगे हैं।
3. दुर्ग में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 94 हजार वोटों से आगे हैं।
4. जांजगीर में भाजपा उम्मीदवार गुहाराम अजगले कांग्रेस के रवि भारद्वाज से 29 हजार वोटों से आगे हैं।
5. कांकेर में भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी कांग्रेस के बृजेश ठाकुर से 11 हजार वोटों से आगे हैं।
6. कोरबा में भाजपा उम्मीदवार ज्योति नंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से 14 हजार वोटों से आगे हैं।
7. महासमुंद में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेंद्र साहू भाजपा के चुन्नी लाल साहू से 13 हजार वोटों से आगे हैं।
8. रायगढ़ में भाजपा उम्मीदवार गोमती साहू कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से 46 हजार वोटों से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 AM, 23-May-2019
छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 लोकसभा सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
09:16 AM, 23-May-2019
ताजा रुझान के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस 5 और भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है ।
08:32 AM, 23-May-2019
ताजा रुझान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है ।
08:06 AM, 23-May-2019
छत्तीसगढ़ से आए लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों के पहले रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है ।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed