फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh logged 288 swine flu cases so far this year one death

Swine Flu: छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज, एक की मौत

Sun, 18 Sep 2022 01:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य सचिव को स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। शुक्रवार तक राज्य में 74 सक्रिय मामले थे और इन मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh logged 288 swine flu cases so far this year one death
स्वाइन फ्लू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अब तक 288 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर मामले पिछले ढाई महीने में सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण एक मरीज की मौत की सूचना मिली है, जबकि आठ अन्य मरीज जिनकी मौत हुई है, उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य सचिव को स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। राज्य में महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि राज्य में एक जनवरी से शुक्रवार तक कुल 288 रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार तक राज्य में 74 सक्रिय मामले थे और इन मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि रायपुर जिले में पिछले महीने एच1एन1 वायरस से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि स्वाइन फ्लू के आठ अन्य मरीज जिनकी मौत हुई हैं उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 168 मामले सामने आए हैं। वहीं दुर्ग जिले में 32, बिलासपुर में 14, राजनांदगांव में 11, रायगढ़ में नौ तथा बलौदाबाजार और धमतरी में आठ-आठ मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि इसके साथ ही बस्तर और महासमुंद जिले में छह-छह, जांजगीर-चांपा में चार, कांकेर और गरियाबंद में तीन-तीन, दंतेवाड़ा, मुंगेली, सरगुजा और बेमेतरा में दो-दो और बालोद, कवर्धा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सुकमा और बीजपुर में एक-एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed