{"_id":"67b9841962a1867b8c093f32","slug":"chhattisgarh-liquor-worth-rs-2-23-crore-seized-in-the-first-fortnight-of-february-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अन्य राज्यों के 33 हजार लीटर मदिरा जब्त, फरवरी के प्रथम पखवाड़े में 2.23 करोड़ रुपये के शराब पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अन्य राज्यों के 33 हजार लीटर मदिरा जब्त, फरवरी के प्रथम पखवाड़े में 2.23 करोड़ रुपये के शराब पकड़े गए
Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
सार
प्रदेश में अन्य राज्यों के अलग-अलग प्रकार के अवैध शराब बेचा जा रहा था। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.23 करोड़ मूल्य की 33 हजार लीटर मदिरा जब्त किया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से अवैध शराब खपाया जा रहा था। इस बीच आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश में अन्य राज्यों के अलग-अलग प्रकार के अवैध शराब बेचा जा रहा था। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.23 करोड़ मूल्य की 33 हजार लीटर मदिरा जब्त किया है। इसके साथ ही 10 वहान भी जब्त किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरवरी के प्रथम पखवाड़े के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33,874 लीटर देशी और विदेशी मदिरा जब्त किया है। इसकी कीमत 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। जब्त शराब मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की है, जिसे अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाकर बेचा जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 10 वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1.59 करोड़ रुपये है।
आबकारी सचिव सह आयुक्त आर. शंगीता ने प्रदेशभर में सतत गश्त और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बेमेतरा, बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में छापेमारी की गई। बिलासपुर में एक हजार पेटी विदेशी मदिरा बेमेतरा में 780 पेटी विदेशी मदिरा बलौदाबाजार में 776 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की गई। कबीरधाम, राजनांदगांव और दुर्ग में भी बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जब्त कर आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।