{"_id":"61d01d302154cb084316e816","slug":"chhattisgarh-korba-woman-shot-at-face-by-two-miscreants-badly-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
Sat, 01 Jan 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:52 PM IST
सार
महिला को गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी के साथ दबिश भी दी लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल की शुरुआत होने से ठीक 45 मिनट पहले शुक्रवार देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला के चेहरे पर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर भाग निकले। महिला को गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी के साथ दबिश भी दी लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात दीपिका थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झाबर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला शुक्रवार रात घर में ही सो रही थी। जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11.15 बजे दो बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली सरोजनी के चेहरे में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी।
विज्ञापन