{"_id":"5c5bd373bdec22738004f16f","slug":"chhattisgarh-journalists-wore-helmet-while-talking-with-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद भाजपा नेताओं से हेलमेट पहनकर मिले पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के बाद भाजपा नेताओं से हेलमेट पहनकर मिले पत्रकार
Thu, 07 Feb 2019 12:12 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से हेलमेट पहनकर की बात
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार को पत्रकारों ने हाथों में माइक और सिर पर हेलमेट पहनकर भाजपा नेताओं से बात की। दरअसल बीते हफ्ते भाजपा समर्थकों ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर एक पत्रकार पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में हेलमेट पहनकर नेताओं से बातचीत करने आए पत्रकारों का कहना है कि वह ऐसा करके भाजपा की सराकर को संदेश देना चाहते हैं, इसके अलावा अगर दोबारा उनपर हमला होता है तो वे सुरक्षित भी रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें शनिवार को पत्रकार सुमन पांडे पर हमला किया गया था। पत्रकार सुमन पांडे का कहना है कि वह भाजपा की बैठक को कवर करने के लिए गए थे जिसे उन्होंने हालिया चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए बुलाया था। बहुत से स्थानीय नेता और रायपुर भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य लोग भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
पांडे ने कहा, 'मैं वहां बैठक कवर करने के लिए गया था और अचानक भाजपा के कुछ नेताओं ने दूसरे नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसे मैं अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगा। इसके बाद उत्कर्ष त्रिवेदी और रायपुर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने मुझपर हमला कर दिया और मेरी पिटाई करने लगे। उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया। उन्होंने मुझे 20 मिनट तक कमरे में बंद रखा।' पांडे को इस दौरान सिर में चोटें आईं।
हेलमेट में पत्रकार: पांच दिन पहले रायपुर में भाजपा मुख्यालय के भीतर पत्रकारों की पिटाई के बाद से लगातार प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से बातचीत करते समय हेलमेट पहनना शुरु कर दिया है. @AmitShah @BJP4India @PMOIndia @bhupeshbaghel pic.twitter.com/SsnQ3mHRZ1
— Alok Putul (@thealokputul) February 6, 2019
पत्रकार की शिकायत के बाद भाजपा के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी भाजपा के जिलाधिकारी राजीव अग्रवाल, स्थानीय नेता विजय व्यास, उत्कर्ष त्रिवेदी और डीना डोगरे के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद हुई।
सुमन पांडे का कहना है कि कमरे में 20 मिनट तक रहने के बाद जब वो बाहर आए तो उन्होंने बाकी पत्रकारों को इस बारे में सूचित किया। थोड़ी देर बाद और भी पत्रकार वहां आ गए। उन्होंने पुलिस को सतर्क किया और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए धरना दिया।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने भी मीटिंग में मौजूद थे। उनका कहना है कि पार्टी सुमन पांडे के लिए माफी मांगती है। उपासने के मुताबिक बैठक बंद कमरे में हुई जिसमें हाल ही में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा हुई। जरूरी फुटेज लेने के बाद पत्रकारों से बैठक के कमरे से बाहर जाने को कहा गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फोन स्विच ऑफ करने को कहा गया।
बता दें साल 2018 के वर्ल्ड प्रेस फोरम में भारत की रैंक 180 में से 138 थी। जो कि अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे देशों से भी नीचे है। इस सूचकांक में सबसे नीचे यानी 180वें नंबर पर उत्तर कोरिया है। पैरिस स्थित रिपोर्ट्स के अनुसार भारत 2017 के बाद दो रैंक नीचे आ गया है। जब इस इंडेक्स की शुरुआत साल 2002 में हुई थी तो भारत का स्थान 139 में से 80 था।